दांदों घाट पर भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक उतारी यमुना मैया की आरती
1 min readबांदा
विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति एवं गंगा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में माह के आखिरी शनिवार को होने वाली यमुना आरती में श्रद्धालुओं ने यमुना मैया की श्रद्धा पूर्वक आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत दांदों घाट से सामने आया है । जहां पर शनिवार को विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा समिति के तहसील अध्यक्ष प्रभंजन गुप्ता एवं गंगा समग्र कानपुर प्रान्त के ब्लाक अध्यक्ष कमासिन शत्रुघ्न सिंह की मौजूदगी में उपस्थिति सभी श्रद्धालु भक्तगणों ने बारी बारी से यमुना मैया की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। तथा छोटे -छोटे बच्चे बहुत ही उत्साह पूर्वक यमुना मैया के जयकारे लगाए।इस दौरान मौजूद सभी भक्तगणों को महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर राम सुजान सिंह, राजू विश्वकर्मा, सुबराती खान, दौलत सिंह, भरतसिंह तथा लवकुश सिंह सहित मातृ शक्ति भी मौजूद रहीं।

