February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

करंट की चपेट में आने से मां झुलसी, बेटी की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई वहीं मृतक की माँ गंभीर रूप से झुलस गई जिसका उपचार जारी है। बता दें कि जलालपुर गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी महालक्ष्मी पुत्री बाले निषाद आज दोपहर अपने घर पर लगे विद्युत बोर्ड की बटन बंद कर रही थी उसी दौरान किशोरी करंट की चपेट में आ गई, जैसे ही माँ चंदा देवी उम्र 45 वर्ष ने देखा तो बेटी को बचाने पहुंची तभी माँ भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई और दोनों बेसुध हालात में गिर गए, जैसे ही अन्य परिजनों ने देखा तो दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य बबेरू पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया, और मां चंदा देवी का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है वही किशोरी की मौत से पारिवारी जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *