February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

किसान की हत्या का 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

किसान की हत्या का 48 घंटे में पुलिस का खुलासाः

बहन को गाली देने के बाद आरोपी ने उसकी हत्या की थी

पूरा कलंदर/अयोध्या

अयोध्या जनपद के थाना पूरा कलंदर क्षेत्र के पलिया गोवा गांव में किसान की हुई हत्या का अयोध्या पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। बहन को गाली देने के बाद आरोपी ने उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी विनय प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। जिस हथियार से उसकी हत्या हुई पुलिस ने उसको भी बरामद किया है। किसान नागेंद्र उर्फ सोनू यादव 23 व 24 जून की रात धान की रोपाई के लिए खेत में पानी भर रहा था तभी उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्या आरोपी विनय प्रजापति ने बताया कि घटना की रात नागेंद्र यादव ने शराब की व्यवस्था की थी और मैंने मुर्गे की। दोनों लोगों ने मुर्गा बनाकर खाया और नागेंद्र ने शराब पी। आरोपी विनय प्रजापति ने शराब नहीं पी उसके पास दोनों बैठकर घटनास्थल पर ही लूडो खेलने लगे। लूडो खेलने के दौरान शराब के नशे में मृतक नागेंद्र यादव ने विनय प्रजापति की बहन के बारे में अपशब्द का प्रयोग किया और गाली गलौज होने लगी जिसके बाद नाराज विनय प्रजापति ने बगल में रखे हंसिए से उसके गले पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। यही नहीं विनय प्रजापति ने मौके से मृतक के पिता को फोन भी किया कि नागेंद्र के मुंह से खून की उल्टी हो रही है। सिर्फ इतना ही नहीं आरोपी पुलिस जांच के दौरान भी भीड़ में ही खड़ा रहा ताकि लोगों को शक ना हो कि उसी ने हत्या की है हालांकि मोबाइल से कॉल डिटेल निकालने के बाद तस्वीर साफ हो गई कि विनय ने ही हत्या की थी। पुलिस ने विनय प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि जिस हथियार से हत्या की गई थी उसको भी बरामद कर लिया गया है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *