February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

डीजल और बैटरी चोरी की दो वारदातों का किया पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

एसएसपी अयोध्या का बड़ा खुलासा:

अयोध्या।

एसएसपी अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने बुधवार को दो अहम आपराधिक मामलों का खुलासा करते हुए सात शातिर चोरों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस की सक्रियता और लगातार दबिश से इन दोनों मामलों में बड़ी सफलता मिली है।

पहला मामला कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के परोमा गांव के पास का है, जहां ट्रेलर से डीजल चोरी करते वक्त चार चोरों ने फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में अमेठी जनपद निवासी चार आरोपियों — मनजीत पासी, धर्मेंद्र लोधी, राहुल पासी और राजन यादव — को गिरफ्तार कर लिया है। इन चोरों के पास से एक सफेद कार, एक देसी तमंचा, 85 लीटर चोरी किया गया डीजल, एक पाइप और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।
गौरतलब है कि दो दिन पहले इन्हीं चोरों ने एक ट्रेलर से डीजल चोरी की कोशिश की थी, जिसमें एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि तीन आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले थे।

दूसरी घटना में ई-रिक्शा की बैटरियों की चोरी करने वाले गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ है। इस गिरोह के तीन सदस्य — हरीलाल, ललित कुमार गौतम और राहुल सरोज — को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी प्रतापगढ़ जनपद के निवासी हैं। इनके कब्जे से 18 चोरी की गई बैटरियां बरामद की गई हैं। इनके खिलाफ कोतवाली बीकापुर, थाना पूराकलंदर और थाना इनायतनगर में पहले से ही चोरी के मुकदमे दर्ज थे।

एसएसपी ने बताया कि अयोध्या पुलिस जनता की सुरक्षा और अपराधियों पर सख्ती को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आने वाले दिनों में अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *