February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट,वीडियो वायरल

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

हलियापुर थाना क्षेत्र के कांपा गांव में मामूली विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया,जिसमें दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।वीडियो में दर्जनों लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार विवाद की शुरुआत किसी छोटी सी कहासुनी से हुई थी,लेकिन जल्द ही यह हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *