February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्रामीणों ने सपा विधायक के खिलाफ लगाये नारे,फूंका पुतला “जुमलेबाज विधायक मुर्दाबाद”

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

इसौली विधानसभा सीट से विधायक मो. ताहिर खान के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ऊँचगांव लाला का पुरवा, अलीगंज बाजार के ग्रामीणों ने सोमवार को विधायक के विरोध में प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका और “ताहिर खान मुर्दाबाद” के नारे लगाए।
ग्रामीणों का आरोप है कि तीन महीने पहले गाँव में हाई मास्क लाइट लगाने के लिए चैम्बर बनाकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। उसके बाद से अब तक न तो लाइट लगाई गई और न ही कोई ठोस जवाब मिला। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी इस संबंध में जानकारी माँगी जाती है तो केवल झूठे आश्वासन दिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *