February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मासिक बैठक हुई संपन्न अगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई बांदा जिला कमेटी की विशेष बैठक जिला कार्यालय जरैली कोठी बांदा में शाम 5:00 बजे से प्रारंभ हुई। बैठक में संगठन के अगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।
जिसमें से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु वंदन कार्यक्रम करने की कार्य योजना तैयार की गई।
साथ ही लगातार संगठन की बैठकों से अनुपस्थित चल रहे महत्वपूर्ण दायित्वधारी पदाधिकारियों के दायित्व परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।
समस्त ब्लॉक प्रभारियो को प्रदेश एवं जिला कमेटी से जारी निर्देशों को अपने-अपने ब्लॉकों में लागू कराने की हिदायत दी गई।
जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि अभी तक ब्लॉकों से प्राप्त शिक्षकों की समस्त समस्याओं को निस्तारित करा दिया गया है। सभी शिक्षकों को फॉर्म 16 आदि पीडीएफ के रूप में उपलब्ध करा दिया गया है।
सभी शिक्षक अपना 26as एवं फॉर्म 16 चेक कर लें यदि किसी के में कोई गड़बड़ी है तो एक प्रार्थना पत्र साक्ष्य सहित उपलब्ध कराएं ,उनका संशोधित करा दिया जाएगा।
शेष जिनके फॉर्म 16 जनरेट ही नहीं हुए हैं उनके संबंध में वित एवं लेखा अधिकारी महोदय से वार्ता की जा रही है।
वह भी अपना प्रार्थना पत्र पैन कार्ड की फोटो कॉपी एवं इनकम टैक्स विवरण जो भरा था,सहित उपलब्ध करा दें।
उनकी समस्या भी हल कराने का प्रयास किया जाएगा।
आज की बैठक में सभी सदस्यों द्वारा बेहद सकारात्मक विचार संगठन एवं शिक्षक हित में रखे गए। शिक्षक,शिक्षा और समाज के हित में कार्य करने हेतु प्रतिबद्धता सभी सदस्यों द्वारा दोहराई गई ।
बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज सिंह सहित विश्वनाथ प्रताप सिंह, विनोद कुमार शिवहरे, मनोज सिंह,शिखा खरे, जूही शर्मा, अमित कुमार, राम नरेश सिंह कछवाह,राजेंद्र कुमार द्विवेदी, सुधींद्र बाबू दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *