February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

रोटी बैंक टीम के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जरूरतमंदों को किया वितरित विभिन्न सामाग्री

1 min read
Spread the love

रोटी बैंक टीम के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम चहितारा में जरूरतमंदों को किया गया बृहद कपड़ा ,किताबें, जूते चप्पलों का वितरण

बांदा

प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्र मौली भारद्वाज,मनु बंसल जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संगठन मंत्री सुनील सक्सेना की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के सदस्य महेन्द्र पाल के नेतृत्व में ग्राम प्रधान कारेलाल प्रजापति ग्राम चहितारा ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा जनपद बाँदा की उपस्थित में,समाजसेवी मूलचंद्र पाल ग्राम चहितारा के सहयोग से शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दिए गए कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स आदि का वितरण ग्राम चहितारा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को बालविवाह, नशामुक्ति,जल संरक्षण,योग तथा उनके कानूनी अधिकार के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती तरन्नुम फ़ात्मा और महिला सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा रैकवार के द्वारा जागरूक किया गया। उक्त कपड़े,किताबें, जूते चप्पल आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआएं आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप में अध्यक्ष रिज़वान अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,सचिव मोहम्मद इदरीश,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, सोशल मीडिया प्रभारी अख़्तर किरमानी,शाखा प्रमुख मर्दन नाका अलीम अहमद खान, सदस्य अलीमुद्दीन आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *