प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पंधारी यादव ने डी ए वी इंटर कॉलेज के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारम्भ
1 min readबाॅंदा
आज ऐतिहासिक डी ए वी इंटर कॉलेज बांदा के प्रांगण में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित भव्य एवं दिव्य विशाल योगशाला के संचालन का आयुष विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा पुनः संचालन का सुअवसर डा० इन्द्रवीर सिंह को दिया गया। इस अवसर पर को-एंकर डा० अर्चना भारती का सहयोग भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री पंधारी यादव , डी आई जी चित्रकूट धाम राजेश एस , जिलाधिकारी बांदा जे० रीभा , पुलिस अधीक्षक बाॅंदा पलाश बंसल , मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय , अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार , क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा० धीरेन्द्र कुमार बिजौरिया , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी , योग प्रोटोकॉल संचालक रमेश राजपूत , रमेश सिंह पटेल , सजल रैंडर , राहुल जैन (ब्रांड एम्बेसडर स्वच्छता), डा० राजेश राजपूत (नोडल), डा० जितेन्द्र कुमार , पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह , ई० ओम प्रकाश मसुरहा , प्रधानाचार्य डा० आनंद कुमार गुप्ता , आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण तथा समाज सेवी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को विशाखापत्तनम से लाईव भी सुना। अंत में योग प्रशिक्षकों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पंधारी यादव जी ने अपने करकमलों से सम्मानित भी किया।
उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

