February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ बृजभूषण मणि त्रिपाठी इंटर कॉलेज विष्णु नगर हैरिंग्टनगंज में योग कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद विकास खंड हैरिंग्टनगंज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ बृजभूषण मणि त्रिपाठी इंटर कॉलेज विष्णु नगर हैरिंग्टनगंज में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र मणि त्रिपाठी (सल्ले भैया) की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रमुख दिवाकर मिश्र ने योग सत्र का संचालन किया। उन्होंने सभी को योग की बारीकियां समझाईं।

कार्यक्रम में हैरिंग्टनगंज मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया, मिल्कीपुर विधायक प्रतिनिधि दिनेश चौबे और पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश पाठक संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे। जिला मंत्री डॉ जय प्रकाश मौर्य, लक्ष्मीकांत मिश्रा, बलदेव तिवारी, राजेश पांडे और उमाकांत पाठक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

स्थानीय निवासियों ने इस अवसर पर एकजुट होकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। सभी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। मंडल मंत्री आशीष रावत, पूर्व प्रधान अजय सिंह, राजन शुक्ला और अंकित शर्मा सहित अन्य लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *