February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा,फॉर्च्यूनर पलटी,तीन घायल

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

गुरुवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 169.7 पर एक बड़ा हादसा हो गया। झारखंड निवासी दिलीप कुमार, पुत्र कामेश्वर सिंह, अपनी फॉर्च्यूनर (DL 11CC 3006) से पटना से दिल्ली जा रहे थे, तभी अचानक वाहन का पिछला टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराई और फास्ट लेन में पलट गई।

हादसे में चालक दिलीप कुमार के साथ-साथ रोशन कुमार यादव और अंजू कुमारी घायल हो गए। राहत की बात रही कि सभी को सिर्फ आंशिक चोटें आईं और मौके पर मौजूद पीएनसी एम्बुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार दे दिया गया।

हादसे में डिवाइडर का लगभग 20 फीट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पीएनसी एम्बुलेंस, ईगल एम्बुलेंस, सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह (प्रथम पैकेज 5), पीआरबी, सेफ्टी टीम व अखंडनगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।हाइड्रा क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया और टोल प्लाजा 182 बिलाड़ा भेज दिया गया। फिलहाल यातायात पूरी तरह सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *