बार एसोसिएशन में चुनावी सरगर्मियां हुई तेज,अध्यक्ष मंत्री समेत चार पदों के लिए नामांकन शुरू 30 जून को होगा मतदान
1 min readबीकापुर बार एसोसिएशन में चुनावी सरगर्मियां हुई तेज।
अध्यक्ष मंत्री समेत चार पदों के लिए नामांकन शुरू।
।
बार एसोसिएशन बीकापुर वार्षिक चुनाव 2025 – 26 अध्यक्ष वा मंत्री पद के लिए नामांकन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट अवध राम यादव तथा एडवोकेट वंशीधर शुक्ला ने नामांकन किया। तथा मंत्री पद के लिए एडवोकेट कुश राय तथा एडवोकेट देवी दयाल मिश्र ने भी नामांकन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक सिंह सेकेंड ने भी नामांकन किया। संयुक्त सचिव पद के लिए प्रवीण यादव ने नामांकन किया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री पद के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी बैजनाथ तिवारी को एल्डर कमेटी की मौजूदगी में सौंपा। 30 जून को मतदान किया जाएगा। 12 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। और 17 जून को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 11 जून को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है। निर्वाचन अधिकारी बैजनाथ तिवारी ने बताया आज से बार एसोसिएशन बीकापुर वार्षिक चुनाव अध्यक्ष, मंत्री, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन लिया गया। उन्होंने बताया कि नामांकन का आखिरी दिन 11 जून है। 30 जून को चुनाव कराया जाएगा और 30 जून को ही 2:30 बजे के बाद मतगणना शुरू की जाएगी। बार एसोसिएशन बीकापुर के 123 अधिवक्ता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री पद के लिए लड़ रहे चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 30 जून को करेंगे।चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए एल्डर कमेटी पूरी तरीके से मुस्तैद है। वार्षिक चुनाव के नामांकन के दिन एडवोकेट मंत्री अमरनाथ दुबे, उपाध्यक्ष मोहम्मद शोएब एडवोकेट, एडवोकेट इशहाक अहमद आबाद अहमद एडवोकेट, श्याम मनोहर पांडे एडवोकेट, सुशील पांडे एडवोकेट अशोक मिश्रा एडवोकेट, मनोज यादव एडवोकेट, अजय भारती एडवोकेट, पुष्पेंद्र मिश्र एडवोकेट, एडवोकेट शक्ति सिंह, अखिल यादव एडवोकेट राम सिंह सहाय एडवोकेट ध्रुव देव एडवोकेट दिनेश पांडे एडवोकेट, बैजनाथ यादव एडवोकेट, हरिहर यादव एडवोकेट, बृजेश यादव एडवोकेट, विजय पांडे एडवोकेट, अवधेश पांडे एडवोकेट चंद्रभूषण दुबे एडवोकेट, तुलसीराम तिवारी एडवोकेट सदानंद पाठक एडवोकेट, आसाराम यादव एडवोकेट, समेत सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

