February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

युवक की मौत, प्रधान सहित 3 पर केस दर्ज परिजनों ने लगाया आरोप, सड़क किया था जाम

1 min read
Spread the love

गोंडा

निमंत्रण के बहाने ले जाकर हत्या का आरोप, घर वालों ने किया था रोड जाम
गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के धानेपुर गांव के रहने वाले 19 वर्षीय शुभम भारती की मौत को लेकर परिजनों ने दो रिश्तेदार और एक ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के पिता तुलाराम ने दो रिश्तेदार राज भारती, शिवानी और एक अज्ञात ग्राम प्रधान के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

छपिया थाने की पुलिस द्वारा तीनों लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक शुभम भारती के पिता तुलाराम का आरोप है कि 5 जून को आरोपी उनके बेटे को निमंत्रण के बहाने ले गए। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया। राहगीर कपूर चंद्र ने शुभम को गंभीर हालत में देखा।
सीएचसी में हुई थी मौत

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया ले जाया गया। एक घंटे के इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छपिया थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 61(2)a के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष संजीव वर्मा मामले की जांच कर रहे हैं।

घंटों बाधित रहा था आवागमन

घटना के विरोध में कल मृतक के परिजनों ने शव को ट्राली पर रखकर गोंडा-बभनान मार्ग पर जाम लगा दिया था। इससे कई घंटों तक आवागमन बाधित रहा था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा था। वहीं, छपिया थाना अध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *