February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सपा महिला जिलाध्यक्ष का सराहनीय कार्य, ठेलागाड़ी लगाने वाले घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में करवाया आपरेशन

1 min read
Spread the love

बांदा

बबेरू के तहसील कैम्पस में मनोज कुमार प्रजापति निवासी पतवन गन्ना के जूस की दुकान लगाता है। मनोज कुमार किसी तरह ठेले के भरोसे परिवार का गुजारा कर रहे थे लेकिन अचानक जूस निकालते वक्त मनोज का दाहिन हाथ मशीन में चला गया मनोज बेहोश होकर गिर गये। मौके पर मौजूद लोग एवं सपा महिला जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल किसी तरह सी एच सी बबेरू में भर्ती कराया गया। लेकिन हाथ की प्राथमिक चिकित्सा को पूर्ण कर बबेरू के चिकित्सकों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज बांदा रेफर किया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने कानपुर के रिफर की सलाह दी। लेकिन सपा जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल के सहयोग से जिला अस्पताल के ई एम ओ डा विनीत सचान ने मनोज भर्ती करवाया।तथा मरीज का उचित ईलाज एवं देखरेख में आज मनोज की उंगलियों का सफल आपरेशन सम्पन्न हुआ। इस प्रकरण में सपा महिला जिलाध्यक्ष अर्चना पटेल भी दैनिक देखरेख एवं प्राथमिक चिकित्सा में कोई कोर कसर नही छोडा।। जिसकी बदौलत आज मनोज के उंगलियों का आपरेशन सम्पन्न हो पाया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *