February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सैकड़ो महिलाओं के साथ मिलकर श्री मती सरोज मिश्रा ने मनाया अहिल्याबाई होलकर का जन्म दिवस

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के हैरिंग्टनगंज विकासखंड सभागार में महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म त्रिशताब्दी दिवस मनाया गया। दोपहर 12:30 बजे आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोज मिश्रा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरोज मिश्रा ने अहिल्याबाई के स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण के साथ किया। अपने संबोधन में उन्होंने अहिल्याबाई को एक सफल उद्यमी और गृहिणी बताया। उन्होंने महिलाओं से अहिल्याबाई से प्रेरणा लेकर समाज में योगदान देने का आह्वान किया।

खंड विकास अधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का पुष्प और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन भाजपा जिला महामंत्री अशोक कसौधन ने किया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विजय चौरसिया, संयोजक सरजू दुबे, सेक्टर प्रभारी रजनीश पांडेय, राम केवल पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पांडे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कोकिला तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *