जल जीवन मिशन के कर्मचारियों की लापरवाही आयी सामने जल आपूर्ति की टूटती पाइप लाइन
1 min readबांदा

शहर मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव के बाइपास संगम ढाबा बडे पुल के पास जल जीवन मिशन की पेयजल आपूर्ति का पाइप लाइन टूटी हुई है, जिससे हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है,तो वही इसकी वजह से पेयजल सप्लाई की विद्युत पोल के पास की पूरी मिट्टी बह गई है , विद्युत पोल गिरने की कगार पर है, कोई भी अनहोनी हो सकती है, जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान दें और जल जीवन पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन पुनः ठीक करवाये।
मामला मवई बाईपास संगम ढाबा बडे पुल के पास का मामला जो किसी न किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा
