February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बिजली समस्या को लेकर किसानों ने राजमार्ग में लगाया जाम

1 min read
Spread the love

बांदा

पूरा मामला बांदा जनपद के तहसील बबेरू की ग्राम पंचायत साथी से सामने आया है जहां ग्राम साथी में लगभग एक माह पूर्व से तीन ट्रांसफार्मरों के खराब होने से ग्राम पंचायत के सैकड़ो घरों में भीषण गर्मी के चलते पानी की किल्लत एवं लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हैं
ग्रामीणों की माने तो उन्होंने बताया कि कई बार संबंधित विभागीय कर्मचारियों अधिकारियों सहित संपूर्ण समाधान दिवस बबेरू में शिकायत की गई लेकिन स्थानीय लाइनमैन की वजह से उच्च अधिकारियों को खराब ट्रांसफार्मर की सूचना न देने एवं एसडीओ के नाम से प्रत्येक ट्रांसफॉर्म पर रिश्वत मांगने को लेकर यह भीषण समस्या खड़ी हुई
ग्रामीणों का आरोप है कि लाइनमैन का कहना था कि जब तक पैसा नहीं दोगे मैं ट्रांसफार्म की रिपोर्ट ही नहीं भेजूंगा तो ट्रांसफॉर्म लगेगा ही कैसे आज ग्रामीणों ने समस्या को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग बबेरू बिसंडा मार्ग को अवरोध करते हुए जाम लगा दिया
वही जाम की सूचना मिलते ही समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा बूझकर शांत करने का प्रयास किया लेकिन समस्या से पीड़ित ग्रामीण किसी की बात को मानने को तैयार नहीं थे तभी जनसेवक ने स्थानीय पुलिस प्रशासन विद्युत विभाग के एसडीओ एवं विद्युत अभियंता बांदा सहित उप जिलाधिकारी बबेरू व जिलाधिकारी बांदा जे रिभा को अवगत कराया सभी अधिकारियों ने समाजसेवी से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार से जाम को खुलवा दीजिए हम किसानों की समस्याओं को आज ही समाधान करवाने का प्रयास करते हैं इसी क्रम में समाजसेवी ने फिर प्रयास किया और उनकी बात को क्षेत्र के ग्राम के ग्रामीणों ने स्वीकार लिया रास्ता खोल दिया
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी बबेरू राजेंद्र सिंह राजावत बबेरू नायब तहसीलदार मनोहर सिंह विद्युत एसडीओ रसूल अहमद जेई शैलेश प्रजापति उप निरीक्षक आशीष यादव उप निरीक्षक मोहम्मद साहब सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *