जी एल एस इंटर कालेज में संचालित फ्री कैप्सूल कोर्स, के छात्र छात्राओं का बढ़ाया हौसला
1 min readबरेली
आज जी एल एस इंटर कालेज नवाबगंज बरेली में संचालित फ्री कैप्सूल कोर्स आफ बाॅयलोजी क्लासेज में हमारे प्रिय शिष्य एवं डायट पीलीभीत में प्रवक्ता (रसायन विज्ञान) के पद को सुशोभित करने वाले डा ० स्वदेश कुमार गंगवार का आगमन हुआ। डा० स्वदेश कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों को अध्ययन करने तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के अदभुत टिप्स दिए। डा० स्वदेश गंगवार हमारे 2001 बैच के शिष्य हैं। आज उन्होंने अपने उद्बोधन में अपने इंटर क्लासेज का जिक्र करते हुये अपने क्लासमेट डा० खालिक अंसारी, डा० रईसुल अहमद, डा० तुलाराम गंगवार, डा० इरफान सिद्दीकी, डा० भागीरथ गंगवार, डा० रेहान खान आदि को भी याद करते हुये अपनी सफलता में गुरुजनों के योगदान एवं मार्गदर्शन को अभूतपूर्व बताया।

