February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आयुक्त कार्यालय में मंडलीय विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की बैठक संपन्न हुई

1 min read
Spread the love

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में मंडलीय विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की बैठक संपन्न हुई

बांदा

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में मंडलीय विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आयुक्त ने स्वास्थ्य ,शिक्षा, विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सभी प्रमुख स्थानों में स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था की जाए तथा निर्धारित अवधि में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में मंडल के सभी जनपदों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद महोबा एवं चित्रकूट में फैमिली आईडी बनाए जाने के कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश संबंधी अधिकारियों को दिए।उन्होंने आईजीआरएस के प्रकरणों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर निदेशक बेसिक शिक्षा एवं पीआरडी के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने नई सड़कों के निर्माण के अंतर्गत बांदा, हमीरपुर जनपद में सड़कों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराए जाने तथा चित्रकूट जनपद में सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद हमीरपुर के मौदहा डैम के उच्चीकृत करने हेतु शासन को पत्र प्रेषित किए जाने तथा 33 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने आकांक्षीय विकासखंड कमासिन एवं कबरई में सभी गर्भवती महिलाओं की जांच में सुधार किए जाने तथा बांदा, चित्रकूट, महोबा में बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतो में सूखे तालाबों को पानी से भरे जाने तथा खुरहंड में ट्यूबवेल को एक सप्ताह में ठीक किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना के अंतर्गत सभी जनपदों में बैंकों से समन्वय करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर युवाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जनपद बांदा में प्रगति पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई संजीवनी एवं बीएचएनडी के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की जांच किए जाने के कार्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। आयुक्त ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए चित्रकूट जनपद में अवशेष ओ एच टी का निर्माण कराये जाने तथा जिन गांवों में पाइप पेयजल योजना का कार्य पूर्ण हो गया है वहां जलापूर्ति की व्यवस्था शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा ,जिला अधिकारी चित्रकूट श्री शिवशरण अप्पा जीएन, जिलाधिकारी हमीरपुर श्री घनश्याम, जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज, अपर आयुक्त, संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद कुमार सहित मंडल के मुख्य विकास अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा मंडलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *