February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एम्स सुरक्षा गार्ड को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी का मिला समर्थन

1 min read
Spread the love

एम्स डायरेक्टर से मुलाकात की कांग्रेस कोऑर्डिनेटर निर्मला पासवान

गोरखपुर।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में सुरक्षा गार्ड को अचानक सेवा मुक्त करने पर मुख्यमंत्री जनता दरबार में उनको न्याय न मिलने की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी ने एम्स गार्ड के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम उन्हें अपना समर्थन दिया है।और कहा हम समाजवादी लोग हैं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं भारतीय जनता पार्टी की सरकार में रोजगार दिया नहीं जाता। रोजगार छिना जा रहा है यह बहुत बड़ी विडंबना है कि मुख्यमंत्री के शहर में इस तरीके से इन्हें बेरोजगार किया जा रहा है जो निंदनीय है। सपा जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने जिलाधिकारी से बात कर एम्स सुरक्षा गार्ड को कार्य मुक्ति ना करें इसके लिए निवेदन किया। अंत में उन्होंने कहा अगर न्याय नहीं मिलेगा तो यह मामला विधानसभा और दिल्ली के सदन में मामले को उठाया जाएगा। इसकी सूचना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उन्होंने दिया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कोऑर्डिनेटर बस्ती मंडल निर्मला पासवान ने कहा भारतीय जनता पार्टी कहती है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जब रोजगार नहीं रहेगा कोई बेटी कैसे पढ़ाएगा। सरकर जहां रोजगार देने की वादा करती है उन्हीं के प्रदेश उन्हीं के जिले में रोजगार छीनने का काम किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगी पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान एम्स परिसर में आकर सुरक्षा गार्ड् की पीड़ा को सुना और तत्काल एम्स डायरेक्टर मेजर जनरल विभा दत्ता से मुलाकात कर इस मामले में जानकारी लिया। चेतावनी दी 24 घंटे के अंदर यदि इन सुरक्षा गार्ड को आगे सेवा बिस्तार करने का कोई व्यवस्था नहीं किया गया । तो हम कांग्रेस पार्टी सुरक्षा गार्ड के समर्थन में सड़क पर उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *