February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गालीबाज दरोगा के खिलाफ किसान यूनियन ( किसान सेना ) ने खोला मोर्चा,डीएम व एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की उठाई मांग

मांग पूरी न होने पर जल समाधि लेने की दी चेतावनी

मिल्कीपुर अयोध्या।
खण्डासा थाने के गालीबाज दरोगा की हरकतों में जरा भी सुधार नहीं होता दिखाई दे रहा है। इसबार गालीबाज दरोगा गोबिंद अग्रवाल ने भारतीय किसान यूनियन किसान सेना के पदाधिकारियों से पंगा ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन किसान सेना के ब्लाक अध्यक्ष अमानीगंज गुरु दीन पासी का आबादी की भूमि जो ग्राम पूराबली जिगनाही में है, को लेकर गांव के अनुज तिवारी से है। दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी खण्डासा में शिकायत की थी। दरोगा गोबिंद अग्रवाल ने दोनो पक्षों को पुलिस चौकी पर बुलाया था। जब किसान नेता गुरु दीन पुलिस चौकी पहुचे तो दरोगा ने उन्हें जाति सूचक गालियाँ दी। लाठी व बेल्ट निकाल कर पीटने की धमकी दी। दरोगा ने किसी सादे कागज पर हस्ताक्षर बनवा लिया। यह बात जब किसान यूनियन के अन्य नेताओं को हुई तो उन्होंने एसडीएम को सूचना देकर पुलिस चौकी पर दरोगा की ओर से किए जा रहे उत्पीड़न के खिलाफ धरना प्रदर्शन की नोटिस दी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार जब किसान यूनियन किसान सेना के पदाधिकारी शांतिपूर्ण ढंग से धरना देने पुलिस चौकी पहुंचे तो दरोगा गोबिंद अग्रवाल आग बबूला हो गए। उन्होंने किसान यूनियन (किसान सेना ) के पदाधिकारियों को लाठी लेकर पुलिस चौकी से खदेड़ा। उनको फर्जी मुकदमा कायम कराकर जेल भेजने की धमकी दे डाली। गालीबाज दरोगा की इस दबंगई को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने डीएम व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में यह कहा गया है कि यदि गालीबाज दरोगा गोबिंद अग्रवाल पर हरिजन उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है, तो किसान यूनियन ( किसान सेना ) के पदाधिकारी जल समाधि लेने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वाले किसान नेताओं में मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष विरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, ब्लाक अध्यक्ष अमानीगंज गुरुदीन पासी, जिला महासचिव लालू यादव व किसान सेना के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *