February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

निरंकारी संत समागम आज,तैयारी जोरों पर, हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

1 min read
Spread the love

निरंकारी राजापिता जी महाराज के सानिध्य में होगा निरंकारी संत समागम

सुल्तानपुर

संत निरंकारी मिशन की गुरु सदगुरु माता सुदीक्षा महराज जी की असीम कृपा से परम श्रद्धेय निरंकारी राज पिताजी के सानिध्य में 26 मई को शाम 06 से 09 बजे तक ग्राम सौरमऊ बाघराजपुर,ओमनगर निकट फैजाबाद बायपास रोड एवं लोहरामऊ रोड पर आरोही हॉस्पिटल के सामने मैदान में एक विशाल संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। निरंकारी मिशन सुल्तानपुर के क्षेत्रीय संचालक राजा राम निरंकारी ने बताया कि इस संत समागम में सुल्तानपुर प्रतापगढ़ अमेठी एवं व आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि समागम की तैयारी तेजी से चल रही हैं। सैकड़ों की संख्या में सेवादल के भाई-बहन व साध संगत द्वारा समागम स्थल को साफ किया जा रहा है।
तिनदौली संचालक श्याम नारायण पांडे ने बताया कि सत्संग के लिए विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु बैठकर सत्संग सुन सकेंगे। निरंकारी राजापिता जी के लिए कलात्मक ढंग से मंच भी तैयार किया जा रहा है।
संयोजक राजेंद्र कुमार ने बताया कि होने वाले समागम की सूचना के लिए जगह-जगह समागम संबंधी होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं। यह समागम सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज जी की असीम कृपा से निरंकारी राजपिता जी के सानिध्य में होना सुनिश्चित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *