गर्मी से राहत के लिए GNRF की पहल,यात्री और स्थानीय लोगों के लिए लगाया पानी का स्टॉल
1 min readगर्मी से राहत के लिए जीएनआरएफ की पहल
चौक जामा मस्जिद से दिया सौहार्द का संदेश, यात्री और स्थानीय लोगों के लिए लगाया पानी का स्टॉल
सुल्तानपुर

तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बीच ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) ने चौक जामा मस्जिद के पास मुफ्त ठंडे पानी का स्टॉल लगाया है। इस पहल से बस और ट्रेन यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी राहत मिल रही है। दावते इस्लामी इंडिया के सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष काशिफ अत्तारी ने बताया कि जीएनआरएफ, दावते इस्लामी की सामाजिक कल्याणकारी शाखा है। यह संस्था कई तरह से समाज की सेवा करती है। सर्दियों में गरीबों को कंबल वितरण, गर्मियों में पीने का पानी, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। साथ ही जरूरतमंदों को राशन किट भी वितरित करती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जीएनआरएफ के तहसील अध्यक्ष उज़ैफ़ अत्तारी, मोहम्मद अनस, मोहम्मद जमा, मोहम्मद सैफ़, फरीद अहमद, आसिफ अली और अरशद अत्तारी का योगदान रहा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है। यह पहल न केवल लोगों को तात्कालिक राहत दे रही है, बल्कि पानी की कमी से होने वाली बीमारियों से भी बचाव में मदद कर रही है।
