अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट द्वारा 50 टॉपर्स मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम
1 min readमेधावी छात्रों को मिला सम्मान
अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट ने 50 टॉपर्स को किया सम्मानित, आर्थिक मदद का वादा
सुल्तानपुर
शहर के क़रीब सिरातुल मुस्तकीम डिग्री कॉलेज लोलेपुर सुल्तानपुर में अल्पसंख्यक अधिवक्ता कल्याण ट्रस्ट द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए 50 टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह त्रिशुंडी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
ट्रस्ट के संस्थापक अधिवक्ता एमएच खान अल गौरी ने बताया कि सीबीएसई, यूपी बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के टॉप टेन छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट छात्रों की शैक्षिक यात्रा में हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है। सीनियर अधिवक्ता अब्दुल करीम ने कहा कि ट्रस्ट के संरक्षक एमएच खान और अधिवक्ता मोहर्रम अली मिलकर छात्रों की शिक्षा और फीस का इंतजाम करते हैं। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, उनकी मदद की जाएगी।
अधिवक्ता मोहर्रम अली ने स्पष्ट किया कि टॉपर छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आर्थिक कठिनाई का सामना कर रहे मेधावी छात्रों को ट्रस्ट पूर्ण सहयोग प्रदान करता रहा है आगे भी करेगा।
जनपद सुलतानपुर की सीबीएसई दसवीं में टॉपर अदीबा खुर्शीद, सीबीएसई बारहवीं के टॉपर मो. शादाब, अमेठी की टॉपर अल्फिया बानो जेई मेंस में आने वाले ओन मोहम्मद, निलय पाण्डेय, कृतिका सिंह समेत 50 छात्रों को सम्मान दिया गया।
इस मौक़े पर एडवोकेट रमाशंकर पांडेय महासचिव बार एसोसिएशन, विशाल तिवारी पूर्व बार अध्यक्ष, सैयद मोहम्मद जहीर ज़ैदी,शबी हुल हसनैन ,एडवोकेट अब्बास अहमद खान, अकबर अली, इश्तियाक अहमद, हारून अहमद, अजीम किदवई, कसीम अहमद, शकील अहमद, मोहम्मद फारूक, रिजवान अहमद, जौहर अली, सूर्यनाथ यादव, अजय सिंह, अखिलेश शुक्ला, प्रिंस चौहान सरफराज एडवोकेट आदि के अलावा अब्दुल मजीद प्रिंसिपल हाजी मोहम्मद हनीफ, डॉ मकसूद सरदार, टी आर सिंह प्रिंसिपल कमलाकर इंटर कॉलेज, रमेश तिवारी उपाध्यक्ष जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, मकबूल अहमद नूरी अध्यक्ष वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन, पत्रकार आमिल सिद्दीकी, शायर डॉ मन्नान सुल्तानपुरी आदि मौजूद रहे।

