February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्य से संबंधित बैठक हुई संपन्न

1 min read
Spread the love

प्रमोद कुमार उपाध्याय आयुक्त चीनी एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश/नोडल अधिकारी बांदा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्य से संबंधित बैठक संपन्न हुई

बांदा

प्रमोद कुमार उपाध्याय, आयुक्त चीनी एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश/ नोडल अधिकारी जनपद बांदा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्य से संबंधित बैठक संपन्न हुईl
बैठक में आयुक्त उपाध्याय ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के निर्देश दिए की विकास कार्यों के अंतर्गत निर्माणाधीन बड़े परियोजनाओं के कार्यों में प्रगति तेजी से लाई जाए तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार तेज गति से कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाएl उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा बड़ागांव गौशाला एवं विकासखंड बबेरू के ग्राम पून व अन्य स्थानों का गहनता से निरीक्षण करते हुए गर्मी से बचाव हेतु गौवंशो को छाया, पानी एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ हरा चारा की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिएl, पशुओं के नसल में सुधार किए जाने के भी निर्देश दिएl
उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण एवं कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन गांवों में पेयजल का कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है वहां पर आवश्यक रूप से जलापूर्ति निर्धारित समय में की जाए, इस कार्य में किसी प्रकार के शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगीl, उन्होंने जल निगम द्वारा हर घर नल जल के अंतर्गत निर्माणअधीन पानी की टंकी के निर्माण कार्य का ग्राम सातर में निरीक्षण करते हुए एवं उसकी गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जाने के निर्देश दिएl उन्होंने 132 केवी उपकेंद्र बबेरू एवं संबंधित पारेषण लाइन का निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए मानक के अनुरूप कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के निर्माण कार्य का विवेचन करते हुए कार्य में प्रगति लाए जाने के निर्देश कार्यदाई संस्था सी एन डी एस को दिए। बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा बांदा बहराइच मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण किए जा रहे सेतु एवं खटान तथा अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना के कार्यों को शीघ्रता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश कार्यदाई संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को दिए।
निरीक्षण एवं बैठक में जिलाधिकारी जे0रीभा, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *