February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कमला मिश्रा स्मृति शतरंज चैंपियनशिप 2025 का हुआ भव्य शुभारंभ

1 min read
Spread the love

बांदा

भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में हुआ आयोजन
बांदा, 24 मई – आज भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी, श्रीनाथ विहार, चिल्ला रोड, बांदा के प्रांगण में कमला मिश्रा स्मृति शतरंज चैंपियनशिप 2025 का भव्य उद्घाटन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परंपरागत विधियों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना, दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। इसके बाद बांदा जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री देवशरण मिश्रा तथा सेंट जेवियर स्कूल के चेयरमैन श्री एन. के. चौधरी ने प्रतीकात्मक रूप से शतरंज खेलकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।
इस प्रतियोगिता में बांदा जनपद के 13 प्रमुख विद्यालयों से 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो श्रेणियों – अंडर-13 और अंडर-19 में आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने बौद्धिक कौशल, रणनीतिक सोच और एकाग्रता का परिचय दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के नामित चेयरमैन श्री अंकित कुशवाहा तथा उत्तर प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव श्री अजय मिश्रा ने प्रेरणादायक भाषण दिए।
श्री अजय मिश्रा ने कहा – “जीवन भी शतरंज के खेल की भांति है, जहाँ हर चाल सोच-समझकर चलनी पड़ती है, क्योंकि एक चाल भविष्य की दिशा बदल सकती है।”
श्री अंकित कुशवाहा ने कहा –
“हम बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में निपुण बनाना चाहते हैं।”
“शतरंज जैसे खेल विद्यार्थियों में धैर्य, निर्णय क्षमता और आत्म-विश्वास का विकास करते हैं।”
इस आयोजन के माध्यम से यह पुनः सिद्ध हुआ कि भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी केवल एक शिक्षण संस्था नहीं, बल्कि एक दृष्टिकोण, निरंतर प्रयास और समर्पण का प्रतीक है। यह संस्था विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, खेल और संस्कृति – तीनों को एक साथ लेकर चलने का संकल्प रखती है।
विद्यालय परिवार छात्रों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान कर, उन्हें हर क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करता है। आज का आयोजन भी उसी दिशा में एक सशक्त और प्रेरक प्रयास था।
इस अवसर पर डॉ० दीपाली गुप्ता, डॉ० अर्चना भार्गव, डॉ० अर्चना मिश्रा, श्री नरेन्द्र पुण्डरीक, उमा पटेल, भागवत प्रसाद मेमोरियल अकैडमी की निर्देशिका श्रीमती संध्या कुशवाहा, प्रधानाचार्य श्री शिवेंद्र कुमार, भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र सिंह, विद्यालय क्रीडा अधिकारी वेद प्रकाश, ललित जी, सुमन चौहान, गीता मिश्रा, उमा शंकर मिश्रा, राजेश मिश्रा, अंकुर बाजपेयी तथा सृजन मिश्रा आदि उपस्थित रहे |
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका श्रीमती कविता वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *