जनता मेरा मान, मेरा अभिमान, उनकी सेवा मेरा काम, :- विनोद सिंह
1 min readसुल्तानपुर

क्षेत्र की जनता मेरा मान, मेरा अभिमान, उनकी सेवा मेरा काम, -विनोद सिंह
क्षेत्र की जनता मेरा मान, मेरा अभिमान, क्षेत्रवासियों की समस्या का निस्तारण मेरी प्राथमिकता, उनके सुख दुःख में पहुंचना मेरा लक्ष्य, ये कहना है सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का। दरअसल विनोद सिंह आज भी क्षेत्रवासियों के बीच मिलते नजर आए। तमाम कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की और लोगों के यहां पहुंच उन्हें अपनत्व का अहसास भी करवाया। सुबह सबसे पहले उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर हाल चाल लिया, लोगों की समस्या सुनी और उसका निस्तारण किया, इसके बाद वे क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से मिले।सबसे पहले उन्होंने कूरेभार के ढेसरुआ गांव में चौपाल लगाई और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने पात्रों से अनुरोध किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूर लें।साथ ही उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का भरोसा दिलाया। इसके बाद वे परऊपुर गांव पहुंचे और नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन मंडल को प्रतियोगिता के आयोजन पर धन्यवाद दिया, साथ ही खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ाया। इसके बाद विधायक विनोद सिंह इमलिया कला गांव में जय बहादुर सिंह के घर पहुंचे और उनके पौत्र के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो उसे अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद वे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी के पौत्र के जन्मदिन पर उनके घर पहुंचे और उसे अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। इस भ्रमण के दौरान विनोद सिंह तमाम क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और हालचाल भी लिया।
