February 13, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा जिलाध्यक्ष ने अधिवक्ता की दर्दनाक मौत पर एसपी से वार्ता कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा

1 min read
Spread the love

सुलतानपुर

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने शुक्रवार को सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता नवीन शुक्ला की दर्दनाक मौत पर दोषी पर कड़ी कार्रवाई करने को लेकर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह से दूरभाष पर वार्ता की।एसपी ने बताया कि अभी तहरीर के हिसाब से एफआईआर लिखी गई है। तहरीर में किसी का नाम नहीं दिया गया था।उन्होंने बताया चालक और वाहन को कब्जे में लिया गया है।एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया है कि दोषी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मैंने गुरुवार को परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की थी। और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है। पार्टी अधिवक्ता स्व.नवीन शुक्ला को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्प है।भाजपा मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि अधिवक्ता स्व. नवीन शुक्ला की पत्नी महिला मोर्चा में जिला कार्यालय प्रभारी है।आपको बता दें गुरुवार 22 मई को सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता नवीन शुक्ला बेटे को बाइक से छोड़ने स्टेला मारिस कान्वेंट स्कूल जा रहे थे। स्कूल से करीब 50 मीटर दूर एमजीएस चौराहे की ओर से तेजी से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी जान चली गई और बेटे की हालत नाज़ुक है। बेटे को मेडिकल कॉलेज से ट्रामा सेन्टर लखनऊ रिफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *