हाईकोर्ट के अधिवक्ता को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर,आयी चोटें, ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती
1 min read
प्रतापगढ़
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता तथा भारत सरकार के पूर्व सीजीसी पवन पांडेय पर सुल्तानपुर में करायी गयी दुर्घटना ।दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं अधिवक्ता, ज्ञातव्य हो की जनपद अयोध्या आये अधिवक्ता पवन पांडेय सडक मार्ग से अपने दो पहिया वाहन से प्रयागराज जा रहे थे, रास्ते में थाना पीपरपुर अन्तर्गत पीछे से तेज रफ्तार आ रही सीलो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, राहगीरों ने उठा कर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

