ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में हैरिंग्टनगंज में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर यह यात्रा निकाली।
यात्रा शाम 5 बजे हैरिंग्टनगंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई। यह पलिया चौराहा तक पहुंची। मार्ग में लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय ध्वज लहराया।
कृष्ण कुमार पंडित (खुन्नू) ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश की सुरक्षा और सेना के पराक्रम का प्रतीक है। उन्होंने सेना के जवानों की निडरता और बुद्धिमता की सराहना की।
कार्यक्रम में देवेंद्र मणि त्रिपाठी (सल्ले भैया), शरयु दुबे, संतोष सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, बृजेश पांडे, राहुल सिंह, पवन सिंह राणा और छोटू गोस्वामी, लवलेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अमरनाथ चौबे समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

