February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सरेनी क्षेत्र के कंजास गांव में पांच साल से बदहाल सड़क, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर आलाधिकारी यो से की मांग

1 min read
Spread the love

रायबरेली, सरेनी
ग्राम पंचायत कंजास (थाना सरेनी) की सड़कें बीते पांच वर्षों से बदहाल हालत में हैं। गांव की मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चुनावों से पहले नेता वादों की झड़ी लगा देते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई सुध लेने नहीं आता। एक ग्रामीण ने तंज कसते हुए कहा, “नेताजी का तो काम बनता है, जनता जाए भाड़ में।” वहीं, ग्राम प्रधान से भी नाराजगी जताई जा रही है कि उन्होंने अब तक इस समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से अपील की है कि यदि कुछ समय मिले तो क्षेत्र की सड़क की मरम्मत भी करा दें, ताकि अगली बार वोट मांगने में थोड़ी सहूलियत हो।

ग्रामीणों की मांग:

सड़क की तत्काल मरम्मत

विकास कार्यों में पारदर्शिता

नियमित निगरानी और जन संवाद

यदि ग्राम प्रधान और प्रशासन समय रहते ध्यान नहीं देते हैं, तो ग्रामीण आगामी चुनाव में कड़ा रुख अपना सकते हैं।

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *