जिला जेल में बंद 75 वर्षीय विचाराधीन कैदी रामराज पांडेय की मौत
1 min readसुल्तानपुर।

जेल में बंद 75 वर्षीय विचाराधीन कैदी रामराज पांडेय की मौत।सुल्तानपुर जिला जेल में बंद 75 वर्षीय विचाराधीन कैदी रामराज पांडेय की आज दोपहर इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर दो दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।रामराज पांडेय अमेठी जिले के मुंशीगंज थाने में दर्ज फ्रॉड के दो मामलों में विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में बंद थे। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर मजरे पतिपुर गांव के निवासी थे।प्रशासन ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है, आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी।
