February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बाॅंदा हास्टल के वालीबॉल खिलाड़ी आदर्श राय का चयन अंडर 19 में इंडिया कैंप के लिये होने पर बाॅंदा के खेलप्रेमियों में जश्न का माहौल

1 min read
Spread the love

बाॅंदा हास्टल के वालीबॉल खिलाड़ी आदर्श राय का चयन अंडर 19 में इंडिया कैंप के लिये होने पर बाॅंदा के खेलप्रेमियों में जश्न का माहौल

बाॅंदा, 15 मई 2025
बाॅंदा हास्टल जिसने समय समय पर प्रदेश तथा देश के लिये नामी-गिरामी वालीबॉल खिलाड़ी दिये हैं, उसी कड़ी में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के छात्र एवं बाॅंदा हास्टल के जांबाज खिलाड़ी आदर्श राय का चयन सेन्ट्रल एशियन वालीबॉल एसोशिएशन द्वारा मालदीव में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय वालीबॉल लीग चैम्पियनशिप 2025 के लिये जाने वाली वालीबॉल टीम के लिए आयोजित अंडर 19 इंडिया कैंप के लिये हुआ है। आदर्श राय अपनी टीम के लिये सेंटर ब्लाकर की भूमिका में सिद्धहस्त खिलाड़ी हैं जो शार्ट, बेव तथा हाफपुश के शानदार खिलाड़ी हैं। इसके पूर्व आदर्श राय 2023 में अंडर-17 स्कूल नेशनल में जम्मू-कश्मीर में स्वर्ण पदक, अंडर -17 में ही 2024 में बरेली (उ०प्रदेश) स्कूल नेशनल में रजत पदक तथा 2025 में खेलो इंडिया नेशनल गेम्स पटना में रजत पदक जीत चुके हैं।
आदर्श राय आज नेता जी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स बंगलूरू के लिये रवाना हो रहे हैं जहाॅं दिनांक 18 मई से आयोजित इंडिया कैंप में अपने वालीबॉल हुनर को इंडिया के चुनिंदा कोचों की निगरानी में विशेष धार देंगे। इस अवसर पर आदर्श राय के पिता दिनेश राय ने अपने बेटे के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आदर्श बजरंग इंटर कालेज बाॅंदा के प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडे, उपप्रधानाचार्य मंगल प्रसाद प्रजापति, व्यायाम शिक्षक रमेश कुमार, बाॅंदा हास्टल के कोच अभिषेक कुमार, जिला वालीबॉल एसोशिएशन बाॅंदा के सचिव शिवकुमार गुप्ता, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कोच एवं मूल रूप से बाॅंदा के निवासी रमेश बाबू विद्यार्थी ,जिला ओलंपिक एसोसिएशन बाॅंदा के सचिव तथा नेशनल कमेन्ट्रेटर डा० इन्द्र वीर सिंह, जिला कबड्डी एसोशिएशन बाॅंदा के सचिव एवं कोच कमल सिंह यादव, उपक्रीड़ा अधिकारी बाॅंदा कल्पना कमल , महेश गर्ग, शिवप्रताप सिंह चंदेल, शिक्षक दिलीप कुमार सहित साथी खिलाड़ियों ने आदर्श राय की इस गौरवशाली उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *