जन चौपाल के माध्यम से क्षेत्रवासियों से रूबरू हुए सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह
1 min readसुल्तानपुर

चौपाल के जरिए क्षेत्रवासियों से रूबरू हुए सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह।
क्षेत्रवासियों के मंगलम कार्यक्रमों में भी हुए शामिल, दी बधाइयां।
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज क्षेत्र में चौपाल के जरिए लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अफ़लेपुर और ईशापुर गांव में चौपाल लगाई और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।।उन्होंने पात्र ग्रामीणों से अनुरोध किया कि सरकार ने लोगों को चेहरों पर मुस्कान और उन्हें खुशहाल बनाने के लिए योजनाएं चलाई हैं लिहाजा इसका लाभ लें। वहीं भ्रमण के दौरान ऊन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उसका निस्तारण भी करते नजर आए। चौपाल के बाद वे तिवारीपुर गांव के रहने वाले कृपा शंकर मिश्रा की भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आहिमाने स्थित राधे कृष्णा मैरिज लॉन पहुंचे और अपना आशीर्वाद दिया, साथ ही परिवार वालों को बधाई दी।
