February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मछुआरों की समस्याओं के समाधान के लिए मोस्ट ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

1 min read
Spread the love

मोस्ट ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

मछुआरों की समस्याओं के समाधान के लिए मोस्ट ने आयोग गठन की मांग की

सुलतानपुर।

मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव के नेतृत्व में एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को भेजा गया, जिसमें मुंबई में काम करने वाले उत्तर भारत के मछुआरों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।
ज्ञापन में लिखा है कि नाव मालिक/नाकवा द्वारा इन मछुआरों को बीमारी की हालत में आवास मुहैया नहीं कराया जाता एवं वेतन/मजदूरी तय नहीं है, मछुआरे समुद्र में खराब मौसम की स्थिति में दिन-रात काम कर रहे हैं। नाव और मछली पकड़ने वाले जाल में हुई खराबी/क्षति मछुआरों की मजदूरी से से काट लिया जाता है तथा यदि वे किसी दुर्घटना में घायल हो जाते हैं और उनके अंग या जीवन की हानि होती है, तो नाव मालिक को सारी जिम्मेदारी लेनी चाहिए किंतु नेचुरल जस्टिस की अनदेखी करते हुए मछुआरों के मजदूरी के हर्जे-खर्चे से वापस भेज दिया जाता है, वे किसी भी बीमा पॉलिसी के तहत कवर नहीं हैं।
मोस्ट कल्याण संस्थान ने मांग की है कि इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मछुआरों के समक्ष आ रही इन कठिनाइयों के समाधान के लिए एक आयोग का गठन एवं मछुआरों की संपूर्ण समस्याओं का समाधान किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *