ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बच्चों ने अलग ही अंदाज में मनाया जश्न
1 min read
सुल्तानपुर।
दोस्तपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय ठाकुर यदुनाथ सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के बच्चों ने अलग ही अंदाज में सेना को सलामी दी।
बच्चों से बना ऑपरेशन सिंदूर की यह कृति क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। विद्यालय प्रबंधक वैभव रघुवंशी ने बच्चों के इस कार्य हेतु बच्चों की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि बच्चों में देश के प्रति प्रेम का होना यह दर्शाता है कि वे कितने संवेदनशील है। उन्होंने देश के प्रति प्रेम तथा बच्चों में इस उम्र में अपनी सेना के प्रति समर्पण का भाव प्रकट करने हेतु विद्यालय परिवार की भी सराहना की उन्होंने बताया विद्यालय ही एक ऐसी संस्था है जहां पर अनुशासन, शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीयता का भी पाठ पढ़ाया जाना चाहिए ताकि बच्चों में देश के प्रति सम्मान व प्रेम की भावना पनप सके।
बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया यह मार्मिक दृश्य यही याद दिलाता है कि
हमने हर वार सहा था, अब हर वार जवाबी है ।
ऑपरेशन सिंदूर बता देगा, सेना अपनी नवाबी है।।

