February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लडके के अपहरण मामले में वांछित चल रहे शातिर आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया घायल

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर।

जनपद के थाना अखण्डनगर क्षेत्र में एक अपहरण की घटना हुई थी जिसमे एक लडके का अपहरण किया गया था। तत्काल इसमे अभियोग पंजीकृत किया गया पाँच अज्ञात लोगो के विरुद्ध। दौराने विवेचना इसमे पाँच लोग प्रकाश में आये और इसमे से 04 लोगो को गिरफ्तार कर के पहले से जेल भेजा जा चुका है । शेष अभियुक्त अंगद यादव के बारे में आज जरिये मुखबिर सूचना मिली कि यह व्यक्ति अपने साथियो के साथ रायपुर से भिलारा की ओर जा रहा है। रास्ते में सजनपुर गाँव में पुलिस ने इसकी घेराबन्दी कि घेराबन्दी करने पर इसने और इसके दो अन्य साथियों ने पुलिस के उपर फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायर किया जिसमे अभियुक्त अंगद यादव के पैर मे गोली लगी है । बाकी अन्य दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *