February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा में मासिक बैठक हुई संपन्न

1 min read
Spread the love

बाँदा

समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजलीखेडा में मासिक बैठक सम्पन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ० मधुसूदन कुशवाहा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर निषाद जी रहे, मासिक बैठक में मुख्य रूप से चार एजेन्डे रहे 1. पूरे जनपद में पी०डी०ए० कार्यक्रम पर चर्चा, 2. निर्वाचन नामावली में संशोधन, 3. जनपद भर में समाजवादी पार्टी के लोगों के उत्पीड़न व घटनाओं के सम्बन्ध में, 4. हाल ही में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा का स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ।

बैठक में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने 2027 में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी को मा० अखिलेश यादव जी कैसे मुख्यमंत्री बनाना है और पी०डी०ए० को किस प्रकार आगे बढ़ाना है, अपने-अपने सुझाव दिये। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा जी अपने एक सैकड़ा साथियों सहित पार्टी कार्यालय आये समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा 21 किलो की फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया और सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया। मासिक बैठक में अध्यक्ष जी द्वारा सभी उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर चर्चा की गयी समाजवादी पार्टी को और पी०डी०ए० को मजबूत बनाना है, मैं अपने सभी समाजवादी पार्टी के पदाधि कारियों के साथ हमेश उनके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। बैठक का संचालन जिला महासचिव एजाज खांन ने किया, बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बांदा-चित्रकूट सांसद मा० कृष्णा पटेल, बबेरू विधायक मा० विशम्भर सिंह यादव, पूर्व मंत्री मा० शिवशंकर सिंह पटेल, पूर्व मंत्री मा० ददू प्रसाद, लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, शिवकरन पाल, इन्दजीत यादव, छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता ‘राजा’, लालमन यादव, मुन्ना पटेल, प्रमोद निषाद, किरन यादव, अर्चना पटेल, निषा वर्मा, नीलम यादव, नीलम गुप्ता, विदित त्रिपाठी, नीलू श्रीवास, नाशिर खांन, अबरार सिद्दीकी, नन्दू यादव, मइयादीन यादव, दिलीप पटवा, सुनील कुशवाहा, अरूण सिंह, कुदरत उल्ल, नेतराम वर्मा आदि सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *