जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, देवार घाट सेतु निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण व स समय कराना सुनिश्चित करें :- डीएम
1 min readजिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्माणाधीन देवार घाट सेतु पहुँच मार्ग/सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण कर प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का लिया गया जायजा।
देवार घाट सेतु निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण व स समय कराना सुनिश्चित करें-डीएम।
सुलतानपुर

जिलाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम लम्भुआ गामिनी सिंगला, प्रशिक्षु(आई.ए.एस.) रिदम आनन्द द्वारा राज्य योजनान्तर्गत अकबरपुर-कादीपुर-चांदा पट्टी- देल्हूपुर मार्ग (राज्य मार्ग सं0 128) में स्थित गोमती नदी पर देवार घाट सेतु पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य व प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लिया गया।
1. उक्त देवार घाट सेतु का निर्माण कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राज्य सेतु निगम लि0 द्वारा कराया जा रहा है। पहुँच मार्ग की लम्बाई-400 मी0 है, कुल स्वीकृत लागत रू0 2886.60 लाख है तथा कार्य प्रारम्भ की तिथि मार्च, 2024 है तथा कार्य पूर्ण करने की तिथि मार्च, 2027 है।
2. जिलाधिकारी महोदय के निरीक्षण के दौरान एक्सीईन सेतु निगम द्वारा अवगत कराया गया कि देवार घाट सेतु पहुँच मार्ग के सेतु भाग का कार्य 100 प्रतिशत के सापेक्ष 12 प्रतिशत हुआ है। उन्होंने अवगत कराया कि कार्य प्रगति पर है इसे ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा।
3. अधिशाषी अभियन्ता सेतु निगम द्वारा भूमि अधिग्रहण की समस्या के बारे में अवगत कराया गया। जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तत्काल कराना सुनिश्चित करें।
4. जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान प्रयुक्त निर्माण सामग्री-सीमेंट, सरिया व बालू आदि की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि समय-समय पर थर्ड पार्टी से प्रयुक्त निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण कर नियमित रिपोर्ट अवगत करायें।
