March 29, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी के द्वारा 100 शैय्या युक्त चिकित्सालय, बिरसिंहपुर, विकास खण्ड जयसिंहपुर का किया औचक निरीक्षण

1 min read
Spread the love

जिलाधिकारी महोदय द्वारा 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय, बिरसिंहपुर, विकास खण्ड जयसिंहपुर का किया गया औचक निरीक्षण।

डीएम द्वारा परिसर व चिकित्सालय की साफ-सफाई ठीक न पाये जाने पर सीएमएस को साफ-सफाई कराने के दिये गये सख्त निर्देश।

 सुलतानपुर 
 जिलाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, व प्रशिक्षु(आई.ए.एस.) रिदम आनन्द द्वारा 100 शैय्यायुक्त विशेष चिकित्सालय, बिरसिंहपुर, विकास खण्ड जयसिंहपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इमरजेन्सी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, ओ.पी.डी. कक्ष, मेडिसिन स्टोर रूम, दवाओं की एक्सपायरी डेट, प्रसव कक्ष, साफ-सफाई, मेडिकल किट, बेड, डिस्पेन्सरी हॉल, ट्रीटमेन्ट रूम, एम.ओ. रूम, फार्मासिस्ट रूम, बेडेड वार्ड, फीजियोथैरेपी वार्ड सहित इत्यादि का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया गया। 

1. जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान सीएमएस से ओ0पी0डी0 के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने अवगत कराया कि आज 200 ओ0पी0डी0 हुई है। हॉस्पिटल की साफ-सफाई न होने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सीएमएस को फटकार लगायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। सीएमएस द्वारा अवगत कराया गया कि कुल-27 कर्मचारी वर्तमान में नियुक्त हैं।

2. जिलाधिकारी महोदय द्वारा वार्ड निरीक्षण के दौरान मरीजों हेतु उपलब्ध बेड व बेंच काफी पुरानी होने पर सीएमएस से जानकारी प्राप्त की गयी। उनके द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न देने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हॉस्पिटल तो अभी कुछ समय पहले ही प्रारम्भ हुआ है फिर बेड व बेंच इतनी पुरानी क्यों? उन्होंने सीएमएस को स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया।

3. जिलाधिकारी महोदय द्वारा ऑपरेशन थियेटर के निरीक्षण के दौरान वहां पायी गयी गन्दगी व ऑपरेशन थियेटर में लगी कुछ लाइटें खराब होने पर उसके बारे में नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त की। सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि मेन्टीनेन्स कार्य करने वाली फर्म साइरेक्स को इसे ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया है। उनके द्वारा फर्म को लिखित में आर्डर न जारी करने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा नाराजगी जाहिर की गयी। डीएम द्वारा ओ.टी. रूम में रखी गयी दवायें मानक के अनुरूप उचित तापमान पर न होने से सीएमएस को कड़ी फटकार लगायी गयी।

4. जिलाधिकारी महोदय द्वारा दवाओं की उपलब्धता, स्टोर रूम, स्टॉक रजिस्टर, दवाओं की एक्सपायरी डेट आदि का अवलोकन किया गया, जो सही पायी गयी। डीएम द्वारा दवाओं की डिमांड के बारे में सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने अवगत कराया कि दवाओं की उपलब्धता के आधार पर समय-समय पर डिमांड की जाती है।

5. जिलाधिकारी महोदय द्वारा पैथोलॉजी कक्ष निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजिस्ट उपस्थित नहीं पाया गया। सीएमएस द्वारा अवगत कराया गया कि पैथोलॉजिस्ट वर्तमान में नियुक्त नहीं है, लैब टेक्नीशियन साजिद द्वारा ही पैथोलॉजिस्ट का कार्य देखा जा रहा है। उनके भी उपस्थित न होन पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।

6. जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक्स-रे कक्ष निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति तो है पर एक्स-रे मशीन न होने से मरीजो को जिला चिकित्सालय भेजा जाता है। डीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि एक्स-रे मशीन की डिमांड कर ली जाय।

7. जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रसव कक्ष निरीक्षण के दौरान वेटिंग रूम व प्रसव कक्ष की साफ-सफाई न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सम्बन्धित से लास्ट डिलीविरी कब हुई थी, के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि 20 अप्रैल, 2025 को लास्ट डिलीविरी हुई थी। अल्ट्रासाउण्ड के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, तो पता चला कि बाहर से कराना पड़ता है।

8. जिलाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ-सफाई न होने व सीएमएस द्वारा सही सटीक जानकारी न रखने पर नाराजगी जाहिर की गयी। उन्होंने निर्देशित किया गया कि हॉस्पिटल व परिसर की साफ-सफाई हेतु सफाई कर्मियों की नियुक्ति की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *