February 20, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बारात लेकर जा रही दूल्हे की गाड़ी हुई सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, दूल्हा सहित पांच घायल

1 min read
Spread the love

बांदा में शादी की खुशियां मातम में बदल गया

ड्राइवर की शराब और मोबाइल की लत ने दूल्हे और उसके परिजनों को मंडप की जगह अस्पताल पहुंचा दिया

बांदा से बारात लेकर जा
रही दूल्हा गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें
दूल्हे की भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई है तो वहीं दूल्हे
समेत पांच लोगों को गंभीर चोटें आई है. सभी को इलाज
के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा
है कि बारात बांदा से हमीरपुर जनपद के एक गांव के लिए
जा रही थी. उसी दौरान शराब के नशे में ड्राइवर गाड़ी चला
रहा था. मोबाइल देखने के दौरान गाड़ी आगे बढ़ी और
हादसे का शिकार हो गई.

शहनाई की जगह पसरा मातम
यह घटना पैलानी थाना क्षेत्र के बांदा हमीरपुर मार्ग की है.
जहां पर मवई गांव से हमीरपुर जनपद के पचखुरा खुर्द के
लिए जा रही थी. इस दौरान दूल्हा गाड़ी सड़क हादसे का
शिकार हो गई, जिसमें दूल्हे की 17 वर्षीय भतीजी की मौत
हो गई है. जबकि, दूल्हा समेत पांच लोग गंभीर रूप से
घायल हो गए हैं. जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं.
घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
परिजनों की मानें तो दूल्हा गाड़ी को गुल्लू नाम का व्यक्ति
चल रहा था, जो शराब पिए हुए था और चलती गाड़ी में ही
मोबाइल देखने लगा, जिसके चलते वाहन आगे बढ़ गया
और हादसे का शिकार हो गया. घटना की जानकारी होने
पर पुलिस मौके पर पहुंची. फिर पुलिस ने सभी घायलों को
इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया. वहीं, पुलिस ने
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, जिस घर में
शहनाई बजनी थी, वहां मातम पसरा हुआ है. परिजनों का
रो-रो कर बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *