पुलिस फोर्स ने किया पैदल मार्च जनता को दिलाया सुरक्षा का एहसास, प्रभारी इंस्पेक्टर ने कहा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा
1 min read
सहारनपुर

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों कस्बों में DIG अजय कुमार साहनी एवं SSP रोहित सिंह सजवान के निर्देशन में देवबंद क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु व्यापक फ्लैग मार्च आयोजित किया गया- क्षेत्राधिकारी देवबंद, डिप्टी कमांडेंट, सहायक कमांडेंट एवं प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने हनुमान चौक, रशीदिया मस्जिद, एम.बी. चौक, रेलवे रोड सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च किया- इस दौरान जनता में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के साथ-साथ साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया- पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से शांति और सहयोग की अपील की- वही देवबन्द प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य जनमानस में सुरक्षा का विश्वास बनाना और असामाजिक तत्वों को यह संदेश देना है कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है- क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
