February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

महिला की मौत के बाद मायका पक्ष ने युवक को बुरी तरह पीटा, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

1 min read
Spread the love

महिला की मौत के बाद मायका पक्ष ने युवक को बुरी तरह पीटा, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज, पीड़ित पक्ष ने कहा- विवेचना अधिकारी कर रहे परेशान, अभी तक नहीं हुई एक भी आरोपी की गिरफ्तारी

फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदमारी रोड खंभापुर निवासी बुधराज पुत्र रामचरण ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीती 12 मार्च को उसके भतीजे लवकेश रोशनी की बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी, जबकि मायका पक्ष का आरोप था कि उनकी बेटी को फांसी लगाकर मारा गया है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में रोशनी की मृत्यु होने की सूचना मैं तो बच्चे के लोगों को दी गई। जिस पर सदर अस्पताल के मर्चरी पहुंचे रामकुमार पुत्र रामजीत प्रजापति, रेखा पत्नी रामकुमार, राज पुत्र रामकुमार निवासी अस्ती व अशोक कुमार प्रजापति पुत्र चन्नीलाल निवासी हन्नवा असोथर, विनोद कुमार पुत्र कामता प्रजापति निवासी मनावा असोथर ने एक राय होकर लवकेश बुरी गालियां देते हुए लाठी डंडा एवं सरिया, सब्बर से बुरी तरह मारना पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना मैं उनका भतीजा बुरी तरह घायल हो गया था तथा उसकी एक आंख भी खराब हो गई है और आंख एवं सिर से अधिक रक्तस्राव होने की चलते उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी गई, किंतु लोगों का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया इसके बाद पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी समेत उच्च अधिकारियों को भी शिकायती पत्र रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजे गए, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इसके बाद वह न्यायालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के विद्वान जज ने पूरा मामला समझने के बाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि मुकदमा तो दर्ज कर लिया गया है, किंतु विवेचना अधिकारी के द्वारा उल्टा उन्हें ही परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से विवेचना अधिकारी बदलने के साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *