February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस के द्वारा डकैती की योजना बनाने वाले 04 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

अयोध्या
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी अयोध्या के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधो के उन्मूलन/अन्वेषण एवं मुकदमो में चल रहे वांचित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाएँ जा रहे विशेष अभियान के तहत प्र0नि0 देवेन्द्र सिंह थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश साहनी चौकी इचार्ज भदरसा व अन्य पुलिस बल द्वारा आज दिनांक 01.05.2025 को रात्रिगस्त के दौरान भरतकुण्ड शमशान घाट मोड से 04 नफर 1. शिव प्रसाद उर्फ सिराज पुत्र राज बहादुर 2. दिलीप कुमार सरोज पुत्र टनकु 3. शिवकरन पुत्र श्री प्रसाद 4. मोहम्मद सुल्तान पुत्र मोहम्मद रुजवान को समय 00.35 पर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 1 अदद तार कटर, एक अदद लोहे का पिलास. 1 अदद लोहे का पेचकश 1 अदद रस्सी, 1 अदद लोहे की हथौड़ी, 1 अदद लोहे की छैनी, 1 अदद रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ । बरमादगी के आधार पर थाना स्थानयी पर मु0अ0सं0 255/25 धारा 310(4)/310(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीकृत किया गया व अभियुक्तो का मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *