ग्लोकल स्कूल में श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिको को भोजन कराया व उपहार देकर किया सम्मानित
1 min read
सहारनपुर

जनपद के मिर्ज़ापुर के ग्लोकल स्कूल मे श्रमिक दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाया गया–ग्लोकल स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक माटा ने स्कूल के अध्यापक व छात्र–छात्राओं के साथ मिलकर श्रमिकों का जोरदार स्वागत करते हुए सभी श्रमिकों को भोजन कराया–स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक माटा ने कहा कि यह दिन दुनियाभर में मजदूरों को न्याय दिलाने और समानता के लिए मनाया जाता है–श्रमिक दिवस उन भाई-बहनों के कठिन श्रम के महत्व क़ो समझने का दिन है–इसलिए हम सभी क़ो इनका आभार प्रकट करना चाहिए क्योंकि कर्मचारियों के योगदान के बिना विद्यालय एवं छात्रों की उन्नति सम्भव नहीं है–स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक माटा ने सभी श्रमिकों क़ो उपहार देकर सम्मानित किया गया–और हर स्थिति में श्रमिको के साथ खड़ा रहने की बात कही ।
