February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

1 min read
Spread the love


सहारनपुर

जनपद के थाना नकुड़ अंतर्गत अंबेहटा चौकी पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर पुलिस ने बरामद किया – पूर्व मे अंबेहटा चौकी प्रभारी रहे नरेंद्र भड़ाना द्वारा दाखिला फर्द की बरामदगी के आधार पर थाना नकुड पर संगीन धाराओं में जुबेर पुत्र बदरुद्दीन निवासी गड़ी दौलत थाना कांधला जिला शामली, कादिर पुत्र इरशाद निवासी ग्राम बाईखेड़ी, आवेश पुत्र इरशाद निवासी बाई खेड़ी, जहांगीर पुत्र इरशाद निवासी बाईखेड़ी,व मुस्तकीम पुत्र मकबूल निवासी कस्बा अंबेहटा व अन्य के विरुद्ध थाना नकुड़ पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था- मुस्तकीम पुत्र मकबूल निवासी कस्बा अंबेहटा पीर लंबे समय से फरार चल रहा था-गुरुवार को पुलिस गस्त व चेकिंग के दौरान उपरोक्त फरार युवक को एक तमंचा 315 बोर व कारतूस 315 बोर सहित छूछकपुर रोड से पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया वह अपने साथियों के साथ मिलकर स्मैक बेचने का काम करता है। दिनांक 18-9 -2024 को स्मैक बेचने के लिए अपने साथियों के साथ बाईखेड़ी जाने वाले रास्ते पर खड़ा था। हमें पुलिस वालों ने देख लिया उसे दिन पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायर कर ईख के खेत में घुस गए और भाग गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *