February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस की दहशत से घर के लोग हुए पलायन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से हुई शिकायत

1 min read
Spread the love

खंडासा थाने पर तैनात दीवान आदित्य प्रताप सोनी का बिना वारंट के घर में दविश देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मिल्कीपुर अयोध्या
अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना खंडासा मैं तैनात दीवान आदित्य प्रताप सोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बताते चले की खंडासा गांव निवासी सफी उल्ला सुत मोहम्मद शुभराती, मोहम्मद शुभराती पुत्र मोहम्मद अब्दुल रशीद, श्रीमती शहमीना नाज पत्नी सफी उल्ला ने आरोप लगाया है कि थाने पर तैनात आदित्य प्रताप सोनी दीवान व उनके सहयोगी तीन पुलिसकर्मी अज्ञात लोग मेरे घर पर आए और घर पर गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। जब पत्नी श्रीमती शहमीना नाज ने दीवान आदित्य प्रताप सोनी से पूछा कि किस लिए आप हमारे घर पर आए हैं तो दीवान ने भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि विगत दिनों 05/01/2025 को ग्राम जनौरा के अमित सिंह ने पीड़ित सफी उल्ला के विरुद्ध झूठा प्रार्थना पत्र जमीन से संबंधित विवाद को लेकर दिया था।जिसके संबंध में स्थानीय थाना खंडासा के दीवान आदित्य प्रताप सोनी ने पीड़ित को थाने पर बुलाया और विपक्षी अमित सिंह के मध्य सुलह वार्ता कराई। और कोई तनाजा नहीं है तथा अमित सिंह से कोई लेनदेन नहीं है। थाना खंडासा के दीवान आदित्य प्रताप सोनी ने दिनांक 17/03/2025 को थाना पर पीड़ित को बुलाया और पीड़ित के साथ कुछ लोग भी गए थे जिनके सामने उक्त आदित्य प्रताप सोनी ने प्रार्थी से ₹10000 लिया था जिसको गवाहन भी जानते हैं इसके बाद पीड़ित सफी उल्ला अपने काम धंधा के सिलसिले में बाहर चला गया। घर पर पीड़ित की पत्नी शुभ राती व प्रार्थी के वृद्ध माता-पिता थे और कोई नहीं था विपक्षी आदित्य प्रताप सोनी व उनके साथ तीन और पुलिस वाले थे उनका नाम नहीं पता परंतु थाना खंडासा के थे। जिनका वीडियो साक्ष्य के तौर पर उपलब्ध है। पीड़ित ने बताया जो लोग घर पर दबिश के लिए आए थे उन्हें मेरी पत्नी शुभराती व माता-पिता पहचान सकते हैं। पीड़ित बहुत डरा और सहमा हुआ है जिससे मजबूर होकर पीड़ित परिवार डर के मारे घर छोड़कर पलायन हो गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि थाना खंडासा का दीवान आदित्य प्रताप सोनी व तीन अज्ञात पुलिस वाले घर में घुस गए तथा छत पर चढ़ कर जबरदस्ती घर का सामान तीतर बितर कर दिया और तोड़फोड़ करने लगे प्रार्थी की पत्नी शुभराती को धक्का मार कर धकेल दिया और घर में रखी मोबाइल वीवो की जो ₹30000 की कीमती थी जिसे एक सप्ताह पहले खरीदा गया था उसे भी उठा ले गए और पूरे परिवार को धमकी दिया कि पूरे परिवार को गोली मार दी जाएगी। मजे की बात तो यह है कि जिस घर पर खंडासा में तैनात दीवान ने गाली गलौज और धमकी दी है उस परिवार में किसी के विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज नहीं है उसके बावजूद खंडासा पुलिस का रात में दबिश डालना सवाल उत्पन्न कर रहा है। पीड़ित के माता 60 वर्ष व पिता 65 वर्ष के वृद्ध है तथा पीड़ित की पत्नी जो बीमार रहती है जिसका इलाज चल रहा है तीनों लोग घर पर मौजूद है उक्त घटना की सूचना श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *