February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उप महानिरीक्षक के निर्देश पर चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान, बैंक परिसर, बैंक/एटीएम के आसपास की गई संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग

1 min read
Spread the love

उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के आदेश के क्रम मे जनपद में चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान, बैंक परिसर, बैंकों/एटीएम के आसपास की गई संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग ।

एटीएम/बैंक शाखाओं की चेकिंग कर सुरक्षा उपकरणों आदि को किया गया चेक

बांदा

पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा बैंकों/वित्तीय संस्थानों और उसके आसपास के क्षेत्रों से होने वाली घटनाओं- लूट, छिनैती, चोरी तथा टप्पेबाजी को नियंत्रित करने के लिए आज दिनांक 28.04.2025 को जनपद में सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया ।
अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा एटीएम/बैंक शाखाओं व वित्तीय संस्थानों आदि को चेक किया गया । चेकिंग के दौरान एटीएम/बैंकों में लगे सुरक्षा उपकरणों यथा सीसीटीवी कैमरों, आपातकालीन अलार्म तथा अग्निशामक यंत्रों आदि को चेक किया गया एवं 24 घण्टे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस द्वारा बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हे बैंक का कार्य सुचारू रुप से चलाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने का आश्वासन दिया गया ।
बैंक सुरक्षा गार्डों को भी निर्देशित किया गया कि बैंक में आने वाले ग्राहकों के वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े हो ताकि सड़क पर आने जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
इस दौरान एटीएम/बैंकों/वित्तीय संस्थानों आदि के आसपास संदिग्ध रुप से खड़े/घूम रहे व्यक्तियों तथा संदिग्ध रुप से खडे वाहनों की भी चेकिंग कर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *