February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भीषण गर्मी से बचाव हेतु जनपद में राजेश कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी ने जारी किया एडवाइजरी

1 min read
Spread the love

बांदा

बदलते हुए मौसम में बढते हुए तापमान, लू, एवं गर्मी के प्रभाव से बचाव हेतु जनपद बॉदा में जनपदवासियों से अपील की।
गर्मी से बचने हेतु सावधानियां
क्या करें
अधिक परिश्रम के मध्य में विश्राम आवश्य करें। छाया में विश्राम करें, बैठे।प्यास की ईच्छा न होने पर भी थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीते रहें । शरीर में अधिक गर्मी लगने पर स्नान करें।धूप से बचने हेतु चश्मा, अंगौछा,टोपी ,गमछा का प्रयोग करें ।छाया के लिए छतरी का प्रयोग करें।हल्के रंग,सफेद रंग के सूती ढीले वस्त्र धारण करें।खाने में पौष्टिक खाद्य पदार्थ खाएं।फलों में रसीले फल तरबूज चिमडी, खीरा ककड़ी को खाएं। बल्कि दही छाछ लस्सी का प्रयोग करें। पानी में ग्लूकोज नीबूं आदि मिश्रित कर के पीएं।ठंडक प्रदान करने वाले पेय पदार्थ पिएँ। घर की छत पर चूने/सफेद रंग का पेन्ट करें। यात्रा के दौरान अपने पास पानी रखें। संतुलित हल्का एवं नियमित भोजन करें।

क्या नहीं करें
चाय, काफी, मदिरा, नहीं पीएं। गर्मी में ब्यायाम नहीं करें। तली भूनी, मसालेदार खाद्य सामग्री इस्तेमाल नहीं करें। खुले में कार्य करते समय चेहरा सर आदि खुला नहीं रखें। बासी भोजन का सेवन नहीं करें।उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें। अधिक गर्मी के समय असाध्य धारण नहीं करें। बच्चे, पालतू पशु, बन्द वाहन में नहीं छोंडे। नशीले पदार्थ, एल्कोहल आदि से बचें। स्थानीय मौसम के पर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें।

गर्मी(तापघात) से प्रभावित होने वाले लक्षण
शरीर का तापमान बढना एवं पसीना नहीं आना। सिर दर्द होना या सिर भारीपन महसूस होना। उल्टी दस्त होना। बेहोश हो जाना। मांसपेशियों में ऐठन होना। त्वचा सूखना एवं त्वचा का लाल पडना।

(गर्मी) तापघात का प्राथमिक उपचार
ब्यक्ति को छायादार एवं ठण्डे स्थान पर ले जाएं। तत्काल 108 पर डायल कर एम्बुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाएं। अगर बेहोश ना हो तो शीतल जल पिलाएं। गीले कपड़े या स्पंज रखें। तथा शरीर के कपड़े निकाल दें। पंखे से शरीर पर हवा डालें। शरीर के ऊपर पानी से स्प्रे करें। ब्यक्ति को पैर ऊपर रखकर सुला दें।

जनपद के प्रिय कृषक
वर्तमान मौसमी परिस्थितियों के मद्देनजर कृषकों से अपील है कि कृषि काम प्रातः 4-00 अपरान्ह से 11-00 अपरान्ह तक तथा शाम 4-00 बजे से रात्रि तक कृषि कार्य सम्पादित करें। फसलों के कटाई आदि कार्यों के दौरान बीच बीच में छाए दार बृक्षो के नीचे जाकर विश्राम करें। पानी बार बार पीयें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें।

  *ततक्रम में आज अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)  राजेश कुमार वर्मा  ने जिले में जनपद वासियों के लिए हीट बेव से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी किया।तथा जनपद के लोगों को हीटवेव से बचने के हेत सुझाव एवं सावधानियां जारी की गयी। जनपद वासियों को गर्मी से बचने हेतु सचेत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *