February 21, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अबेर का जर्जर भवन गिराया गया, पूर्व में हादसे में दिव्यांग छात्र की गई थी जान

1 min read
Spread the love

रामपुर बाघेलान।

ग्राम अबेर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला इटौर रजवार के संकुल केंद्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अबेर का जर्जर भवन आखिरकार प्रशासन द्वारा ढहा दिया गया। यह कार्रवाई रामपुर बाघेलान जनपद के सदस्य विनोद तिवारी के प्रयासों के बाद की गई, जिन्होंने सतना कलेक्टर को पत्र लिखकर इस जीर्ण-शीर्ण भवन को तत्काल गिराने की मांग की थी।गौरतलब है कि 23 जनवरी 2025 को दोपहर लगभग 3:00 बजे दिव्यांग छात्र अतुल सिंह (पुत्र अशोक सिंह, उम्र 13 वर्ष) और कृष्ण दहिया (पुत्र दिनेश दहिया) विद्यालय परिसर में स्थित हैंडपंप से पानी भर रहे थे, तभी अचानक स्कूल का पुराना भवन भरभराकर गिर पड़ा। इस हृदय विदारक हादसे में अतुल सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कृष्ण दहिया गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दर्दनाक घटना के बाद जनपद सदस्य विनोद तिवारी ने तहसील से लेकर जिला स्तर तक पत्राचार कर अधिकारियों को इस जर्जर भवन के खतरे से अवगत कराया। अंततः रामपुर बाघेलान के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आर. एन. खरे के निर्देश पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम अबेर पहुंचकर भवन को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *